{"_id":"64a468fbd47fbf1816036af4","slug":"four-killed-six-injured-due-to-lightning-ghazipur-news-c-20-1-279837-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली गिरने से चार की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली गिरने से चार की मौत, छह घायल
विज्ञापन
जिले में तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश
मृतकों में दो शहर, एक शादियाबाद तो एक जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में मंगलवार की शाम तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों में दो शहर कोतवाली, एक शादियाबाद थाना क्षेत्र और एक जमानिया कोतवाली क्षेत्र के शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ापुरा मरकज निवासी मुहम्मद इकराम अंसारी (28), नुरूद्दीनपुुुरा निवासी नसीरूद्दीन उर्फ बाबू (55) और तीन लोग शाम में चीतनाथ घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मूसलाधार बारिश शुरू होने के साथ बिजली गिरी।
बिजली की चपेट में आने से मुहम्मद इकराम अंसारी और नसीरूद्दीन की झुलसकर मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए। इधर घटना की जानकारी होते ही लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से सभी उपचार कराकर घर चले गए।
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के जौलहटा गांव में सूरज राजभर (10) और शिव राजभर खेत में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान तेज बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से सूरज राजभर की मौत हो गई। जबकि शिव राजभर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जमानिया संवाददाता के अनुसार तियरी गांव की दुर्गा देवी (47) पत्नी अगरेश पाल बकरी लेकर घर जा रहा थी। इसी दौरान बारिश होने लगी और बिजली कड़कने लगी। अभी वह सुरक्षित स्थान पर पहुंचती तब-तक बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
देवकली संवाददाता के अनुसार सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हेतिम गांव में तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने अरमान अहमद गंभीर रूप से झुलस गए। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है । वहीं दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में बिजली की चपेट में आने से अशोक राजभर गंभीर रूप झुलस गए। इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
-- -- --
बिजली की चपेट में आने से दो भैंस की मौत
देवकली/ दुल्लहपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली गांव में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।पशु पालक श्रवण बाल- बाल बच गए। पशुपालक श्रवण खेत में भैंस चरा रहे थे। घर लौटते समय भैंस बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोदसईया गांव निवासी पशुपालक श्यामा यादव नसीरपुर जीवन गांव के पास भैंस चरा रहे थे। बारिश के साथ गिरी बिजली से भैंस की झुलसकर मौत हो गई।