{"_id":"65a59b947e96a94ed60d3b49","slug":"four-friends-set-out-on-foot-to-visit-ram-in-ayodhya-dham-ghazipur-news-c-189-1-svns1010-8987-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अयोध्या धाम में राम के दर्शन के लिए पैदल निकले चार मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अयोध्या धाम में राम के दर्शन के लिए पैदल निकले चार मित्र
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए बिहार के चार मित्र पैदल ही जा रहे हैं। सोमवार को चारो पीडीडीयू नगर पहुंचे जहां लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। एक जनवरी से ही नंगे पांव यात्रा की शुरुआत की है।
ओडिशा के भुवनेश्वर सिटी निवासी 28 वर्ष के धीरू भाई फर्नीचर के इंटीरियर हैं। वे भुवनेश्वर से चलकर जब कैमुर जिले के ताराचन्डी पहाड़ पर पहुंचे तो उनकी मुलाकात औरंगाबाद निवासी सोनू सिंह सिंह, अंचन कुमार और वैभव कुमार से हुई। सबने उनके साथ चलने को कहा। धीरू तैयार हुआ फिर क्या था चारो पैदल ही निकल पड़े अयोध्या धाम ।
भुवनेश्वर ओडिशा प्रदेश से आए धीरू ने कहा कि है प्रभु राम का दर्शन करके हमें पूरी खुशी मिल जाएगी। प्रभु श्री राम ने 14 साल का वनवास काटा था जिसके बाद भी वह एक राम मंदिर बनवाने के लिए 500 साल बनवास रहा। अब मंदिर बन गया है और राम लला उसमें विराजमान हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी हनुमान जी के रूप में आए जिसके बाद मन्दिर का निर्माण सम्भव हुआ। बताया कि 19 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे।