फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four drowned while bathing in Ganga with friends, three saved, search for one continues

Ghazipur News: मित्रों के साथ गंगा में नहाते समय चार डूबे, तीन को बचाया, एक की तलाश जारी

Thu, 09 May 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four drowned while bathing in Ganga with friends, three saved, search for one continues
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट के सामने बुधवार की दोपहर गंगा में नहाते समय चार मित्र डूबने लगे। वहां मौजूद मल्लाह ने तीन किशोरों को बचा लिया। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक किशोर की तलाश में जुटी रही। वहीं, परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मची हुई थी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर नगर कॉलोनी रौजा निवासी पवन बांसफोर (16) मित्र चंदन शर्मा, मुकेश बांसफोर और अरुण बांसफोर के साथ नहाने के लिए ददरीघाट गए थे। घाट के किनारे पानी कम होने पर सभी दोस्त मुख्य धारा में नहाने चले गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से चारों डूबने लगे। वहां मौजूद मल्लाह ने डूब रहे तीन दोस्तों चंदन शर्मा, मुकेश बांसफोर और अरुण बांसफोर को तो बचा लिया। जबकि पवन बांसफोर गहरे पानी में डूब गया। शोर मचाने पर अन्य लोग और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस डूबे किशोर की तलाश में जुट गई। स्थानीय गोताखोर की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर परिवार के लोग भी घाट पर पहुंचकर रोने-बिलखने लगे। देर शाम तक किशोर का पता नहीं चला। हादसे के बाद किशोर के पिता सवरू और माता गीता के साथ परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। वहां मौजूद लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed