फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four dead including teenager due to lightning in the district

जिले में बिजली गिरने से किशोरी समेत चार की मौत

Tue, 15 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four dead including teenager due to lightning in the district
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली गिरने से एक किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के घर परिजन रोते-बिलखते रहे। उधर, मौत की खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

देवकली: सैदपुर थाना क्षेत्र के खांवपुर चितौरा गांव में मंगलवार की शाम चार बजे तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से सिवान में पशुओं को चरा रहे किसान भैरो सिंह यादव (48) की मौत हो गई। वह रोज की तरह पशुओं को लेकर सिवान के तरफ गए थे। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से लोगों जहां-तहां सहम गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर जब जमीन पर पड़े किसान पर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिए। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर परिजन भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पर पहुंच गए। मृतक के दो पुत्र देवेंद्र और सत्येंद्र तथा पांच पुत्रियां हैं। दूसरी घटना सैदपुर तहसील के निजामपुर गांव में अपने मकान के आंगन पर बरसात होने के कारण प्लास्टिक लगाते समय बिजली गिरने से मनीषा यादव (18) गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन

सादात संवाददाता के मुताबिक थाना क्षेत्र के मौधिया गांव निवासी आजाद राजभर (20) की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि बद्री राजभर गंभीर रूप से झुलस गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। वह ट्रैक्टर-ट्राली पर कुट्टी लादकर करमदेपुर गांव की तरफ जा रहा था। बिजली गिरने के बाद उसकी जद में आते ही मौत हो गई। मौके पर लेखपाल और कानूनगो भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के मुताबिक थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में मंगलवार की शाम बिजली की चपेट में आकर झुलसने से प्रदीप राम (22) गंभीर रूप से घायल गए। परिजन लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उस समय प्रदीप टीनशेड के नीचे बैठा था। बिजली टीन छेदकर उसके उसके शरीर को छू गई। जिससे वह गिरकर छटपटाने लगा। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक का एक छह माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed