फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four blows were made with a knife on the head, chest and waist, people were shocked to see the dead body

Ghazipur News: सिर, सीने और कमर पर चाकू से किए थे चार वार, शव देख सिहर गए लोग

Mon, 18 Aug 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four blows were made with a knife on the head, chest and waist, people were shocked to see the dead body
संशोधित---महराजगंज स्थित सनबीम पब्लिक स्कूल में छात्रों में हुई चाकूबाजी की खबर में--मृतक आदित्
गाजीपुर। सनबीम स्कूल के छात्र आदित्य वर्मा को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। हत्यारोपी छात्र ने सिर, सीने और कमर में चाकू से चार वार किए थे। स्कूल ड्रेस में आदित्य का शव को देख लोग सिहर उठे। वहीं, आरोपी छात्र मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में सिर झुकाए बैठा रहा। उसके चेहरे पर वारदात के बाद गुस्से के भाव उदासी के बीच झलक रहे थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम में आदित्य वर्मा के शरीर पर कुल चार घाव मिले। एक घाव सिर पर दाहिनी तरफ और दो गहरे घाव सीने पर दोनों तरफ थे। एक घाव कमर पर था। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने आदित्य को मौत के घाट उतारने के लिए ही हमला किया था। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दो नामजद छात्रों के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया अंजाम-गाजीपुर। सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र अभिनव तिवारी ने कुछ जानकारी पुलिस से साझा की है। पुलिस के अनुसार, छात्र ने बताया कि 15 अगस्त को स्कूल के गेट के बाहर दो गुटों में मारपीट हुई थी। इसी बात और पहले की घटना को लेकर आरोपी छात्र गुस्से में था। उसने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने की ठान लिया था। मौका मिलते ही जेब में चाकू रखकर शाैचालय की तरफ गया और वारदात को अंजाम दे डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed