फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Forward rally vote tracker

रैली से अगड़ों के वोट पर नजर

Sat, 19 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Forward rally vote tracker
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की रैली के लिए शहर के वंशीबाजार स्थित लोहिया भवन से बाइक जूलूस निकाला गया। - फोटो : gazipur
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 23 नवंबर को जिला मुख्यालय के आरटीआई मैदान में प्रस्तावित रैली को लेकर सपा नेताओं की  सक्रियता बढ़ गई है। प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह तथा कैबिनेट मंत्री विजय मिश्र की देखरेख में रैली की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो ओपी सिंह तथा विजय मिश्र को आगे कर सपा अगड़ों के वोट को अपनी तरफ मोड़ने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि मुलायम की रैली में पिछड़े के साथ अगड़े वोटों पर विशेष नजर है।
विज्ञापन


रैली में कुछ खास हो न हो, लेकिन इतना जरूर माना जा रहा है कि ओमप्रकाश  सिंह तथा विजय मिश्र को आगे रखने का मकसद अगड़ों के वोट पर निशाना साधना है। रैली को लेकर सबसे अधिक हलचल मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में है। हाल ही में कौएद का विलय सपा में हुआ है। सपा के पुराने नेताओं तथा कौएद को शक्ति प्रदर्शन करने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, स्व. रामकरन दादा के गढ़ सैदपुर, पूर्व मंत्री तथा सपा के कद्दावर नेता रहे कैलाश यादव के विधानसभा क्षेत्र जंगीपुर में भी इन दिनों सक्रियता बढ़ गई है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी सपा नेता और कार्यकर्ता रैली की तैयारी में लगे हैं। नेताओं में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने की होड़-सी मची है।


सैदपुर में तैयारी कुछ खास इसलिए भी है कि यहां पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, रामकरन दादा के एमएलसी पुत्र विजय यादव, देवराज ठाकुर आदि कई ऐसे नाम हैं, जिनका क्षेत्र में प्रभाव है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed