फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former village head firing six including four named sued

पूर्व ग्राम प्रधान गोलीकांड: चार नामजद सहित छह पर मुकदमा

Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Former village head firing six including four named sued
मुहम्मदाबाद। स्थानीय विकास खंड के परसा गांव में सोमवार की शाम हुए गोली कांड में घायल पूर्व ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि गोपाल पासी का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। चिकित्सकों ने उनके दाहिने पैर में फंसी गोली को ऑपरेशन कर निकाल दिया है। वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस की माने तो परसा गांव निवासी एक मनबढ़ हिस्ट्रीशीटर ने किसी बात पर नाराज होकर अपने एक साथी के साथ बाइक से ग्राम प्रधान के घर जाकर प्रधान प्रतिनिधि गोपाल पासी को बाहर बुलाया और गोली मार दी। पहली गोली चेहरे और गाल को रगड़ते हुए निकल गई और दूसरी गोली पैर में लगी, तब तक लोगों ने हमलावर सुधांसु राय को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। प्रधान प्रतिनिधि का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है, लेकिन उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। विभिन्न तरह की जांच का कार्य पूरी होने के बाद कोरोना की जांच पूरी कर पैर का ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल पूर्व ग्राम प्रधान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर ग्रामीणों की पिटाई से बुरी तरह जख्मी पूर्व प्रधान के हमलावर सुधांशु राय का इलाज भी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को गोपाल पासी की पत्नी पुष्पा रानी ने हमलावर सुधांसु राय, उसके साथी बबलू यादव, पूर्व प्रधान बिनोद राय एवं सुधीर राय के अलावा दो अज्ञात लोगों पर धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज कराया है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि हमलावर की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने जाना हाल
मुहम्मदाबाद। सांसद अफजाल अंसारी के प्रतिनिधि मन्नू अंसारी ने घटना की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय पहुंच कर परसा गोलीकांड में घायल पूर्व प्रधान गोपाल पासी के कुशलक्षेम की जानकारी ली और हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed