फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP MLC Election 2022 Former MP Radhe Mohan Singh left SP, sent resignation letter to Akhilesh

एमएलसी चुनाव से पहले सपा को झटका: पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने छोड़ी पार्टी, अखिलेश यादव के फैसलों पर जताई नाराजगी

Thu, 07 Apr 2022 01:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2022 01:12 PM IST
सार

गाजीपुर में एमएलसी चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। सपा के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 Former MP Radhe Mohan Singh left SP, sent resignation letter to Akhilesh
गाजीपुर: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएलसी चुनाव के पूर्व यूपी के गाजीपुर जिले में सियासी गर्माहट अपने चरम पर पहुंच गई है। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। 33 साल सपा में रहने के बाद पार्टी छोड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राधेमोहन सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को त्यागपत्र भेजने की बात कही और आरोप लगाए।  
विज्ञापन


त्यागपत्र में इस बात की चर्चा की है कि जिस गाजीपुर ने सपा को सात विधायक दिए हैं, वहां एमएलसी चुनाव को लेकर जिला नेतृत्व क्या कर रहा है इसकी जानकारी 12 अप्रैल को हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी को गाजीपुर नेतृत्व ने जिला पंचायत का टिकट नहीं दिया था।
विज्ञापन

'मुझे हराने के लिए ओम प्रकाश राजभर को लगाया गया'

अगर आपने (अखिलेश यादव) इस मामले में कार्रवाई की होती तो शायद मैं भी बिना पद के पार्टी में रहता, लेकिन आपको जिस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, उन लोगों को सम्मानित करने का काम किया।  राधेमोहन सिंह ने कहा कि शुरू से लेकर 2022 तक पार्टी को मां का दर्जा दिया और अब तक मेरा पूरा राजनैतिक जीवन समाजवादी पार्टी में व्यतीत हुआ और निष्कलंकित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2014, 2017 और 2019 तक चुनावों में हमने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम किया। जिला पंचायत चुनाव में टिकट मांगने के बाद चुनाव के दौरान मुझे हराने के लिए ओम प्रकाश राजभर को लगाया गया। तेज बहादुर सिंह अस्पताल में थे। हम लोग उनकी सेवा में लगे थे बावजूद इसके 31 वोटों से हारा नहीं हराया गया हूं।

राधेमोहन सिंह ने साफ किया कि वे अभी किसी अन्य दल में शामिल नहीं हो रहे हैं। कहा कि जनता की सेवा को अपना धर्म समझकर समाजसेवा करते रहेंगे और तेजबहादुर सिंह के समाज सेवा, आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed