फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former MP Afzal Ansari' health deteriorated in Ghazipur District Jail

UP News: गाजीपुर जिला जेल में बंद पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

Thu, 22 Jun 2023 10:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 10:38 PM IST
सार

 गाजीपुर जिला कारागार में बंद बसपा के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारी से ग्रसित हैं। गर्मी के चलते 20 जून को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। पूर्व सांसद के स्वास्थ्य की जांच के लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
Former MP Afzal Ansari' health deteriorated in Ghazipur District Jail
अफजाल अंसारी - फोटो : फाइल

विस्तार

गाजीपुर जिला कारागार में बंद बसपा के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत तीन दिन पूर्व अचानक खराब हो गई। तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ उपचार मुहैया कराया। अब वह स्वस्थ हैं। प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए सुबह-शाम डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


गैंगस्टर के मामले में एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने 29 अप्रैल को अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते अफजाल की संसद सदस्यता भी समाप्त हो गई। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी जिला कारागार में तभी से बंद हैं। वे मधुमेह और रक्तचाप जैसी से बीमारी ग्रसित हैं।
विज्ञापन


गर्मी के चलते 20 जून को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय टीम उपचार करने पहुंची। 21 जून एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पत्नी ने ली पति की जान; शराब में नींद की गोली मिलाई, फिर दुपट्टे से कसा गला, जीजा संग वारदात को दिया अंजाम

इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ आनंद मिश्रा ने बताया कि पूर्व सांसद के स्वास्थ्य की जांच के लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। वे प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जांच करने के साथ निगरानी कर रहे हैं। मधुमेह पीड़ित होने के चलते तबीयत उनकी बिगड़ गई थी। अब स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed