फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former head arrested for embezzlement of lakhs

लाखों के गबन की आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Former head arrested for embezzlement of lakhs
गाजीपुर। पुलिस ने दो वर्षों से फरार गोशंदेपुर की पूर्व महिला प्रधान को गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधान पर गबन का मामला दर्ज होने के साथ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

स्वाट टीम व थाना करंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी पूर्व प्रधान सावित्री देवी पत्नी दीनदयाल ग्राम गोशंदेपुर थाना करंडा को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार सुबह करीब 6.40 बजे ग्राम गोशंदेपुर से उसे धर दबोचा। उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई होने के बाद भी न ही गिरफ्तार हुई और न ही वह अदालत में हाजिर हुई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

बता दें गोशंदेपुर की पूर्व प्रधान पर साल 2020 में 83 लाख रुपये गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से ही सावित्री देवी फरार थी। पुलिस की ओर से कई बार उनके गांव और अन्य जगहों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की कोशिश की गई, लेकिन वह पकड़ी नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर कराए काम निकाले रुपये
करंडा । गोशंदेपुर गांव के सेना के कर्नल राजेश सिंह ने विकास कार्यों में धांधली को आरोप लगाकर आरटीआई के तहत जानकारी मांगी था। उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराकर कार्रवाई का अनुरोध किया था। जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच की। जिसमें मामला सही पाया गया और पूर्व प्रधान की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम गांव पर दबिश देने में लगी रही। जिसमें शुक्रवार को सफलता मिली है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तत्कालीन प्रधान सावित्री ने गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया बल्कि बिना नाली खडंजा और शौचालय बनाए बिना ही सारा पैसा निकाल लिया। जब भी किसी ग्रामीण ने विरोध किया प्रधान के पुत्रों और गुर्गे उनके साथ गाली गलौज और मारपीट किए। इसी डर से गांव के अधिकांश लोग उसके विरुद्ध बोलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाते थे। इस मामले में गांव के सेना के अधिकारी समेत अन्य ग्रामीणों ने सूचना जुटाकर डीएम से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed