फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Form filed by BJP and six

भाजपा समेत छह ने दाखिल किया पर्चा

Fri, 29 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Form filed by BJP and six
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
जंगीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट स्थित अपर उपजिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस तरह इस सीट के लिए कुल 12 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल को तथा दो मई को नाम वापसी होगी। 16 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन


  अंतिम दिन छह उम्मीदवारों ने अपर उपजिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश के सामने पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थक एवं कार्यकर्ता लंका मैदान में जुटे और वहां से नामांकन करने कचहरी पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी रमेश सिंह पप्पू ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेेश में भ्रष्टाचार एवं गुंडा राज समाप्त करने के लिए जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतना जरूरी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश मंत्री समीर सिंह, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, रामतेज पांडेय, कृष्ण बिहारी राय, उदय प्रताप सिंह, रामनरेश कुशवाहा, रामहित राम,  प्रो. ओमप्रकाश सिंह, चेयरमैन विनोद अग्रवाल, सरोज कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। उधर, प्रमासपा उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि गौतम मिश्र ने तीन सेट में नामांकन किया। इस दौरान रामानुज सिंह, लोहा सिंह, रामशब्द सिंह, लालजी तिवारी आदि उपस्थित रहे। उधर, पतिराम, नंदलाल, रामप्रवेश बिंद, विनोद ने एक-एक सेट में पर्चा भरा। इस तरह इस सीट के लिए कुल 12 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed