फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   For the first time in 15 days, Ganga has fallen by 0.20 meters, erosion is increasing

Ghazipur News: 15 दिन में पहली बार 0.20 मीटर घटी गंगा, कटान तेज

Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
For the first time in 15 days, Ganga has fallen by 0.20 meters, erosion is increasing
जनपद में गंगा नदी उफान पर है। हालांकि 15 दिन बाद बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे गंगा के जलस्तर में 0.20 मीटर घटाव दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर तक गंगा का जलस्तर 62.070 मीटर था। शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 62.050 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर एक से दो सेमी प्रति घंटे घट रहा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 15 दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। 2 जुलाई को गंगा का जलस्तर 54.360 मीटर दर्ज किया गया था। जिले में खतरा बिंदु 63.105 और चेतावनी बिंदु 61.505 मीटर है। गंगा का जलस्तर एक से दो सेमी प्रति घंटे घट रहा है। इससे कई इलाके में कटान तेज हो गई।
विज्ञापन

शेरपुर के मुबारकपुर से गहमर शिवान तक एक किलोमीटर में कटान तेज हो गई है। जलालपुर मौज तक ठोकर बनाए गए हैं। मुबारकपुर के सुरेश चौधरी, महेंद्र चौधरी, पप्पू राय रविंद्र राय ने बताया कि उनकी कृषि योग्य जमीन कटकट कर गंगा में समा गई। गंगा का पानी खेत तक पहुंच गया है। पशुओं के चारे की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा बिंदु के करीब पहुंच चुके गंगा के जल स्तर से लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। हालांकि दोपहर तक 62.070 मीटर पर जल स्तर स्थित रहा। शाम पांच बजे से गंगा के जलस्तर में घटाव देखा गया।
कालूपुर, सुजानपुर, युवराजपुर, कल्याणपुर गांव में नदी का पानी पहुंच गया है। यहां खेत जलमग्न हो चुके हैं। रोपे गए धान भी नदी के पानी के अंदर डूब गए हैं।
गहमर, बारा व नसीरपुर, बिरऊपुर, हसनपुरा, नगदीलपुर, रेवतीपुर, अठहठा आदि गांव की तरफ बाढ़ का पानी बढ़ने लगा था। पानी भरने से गांव में जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। लोगों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बच्चे जलभराव के बीच किसी तरह स्कूल पहुंच रहे हैं। खेत में जलभराव होने से पशुओं का चारा कच्ची फसल नष्ट हो गई है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद गंगा की रेती में बोआई की गई तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, सब्जी आदि की फसलें डूब गई। कामाख्या धाम- रेवतीपुर बाईपास सड़क से बिरऊपुर, हसनपुरा, नसीरपुर गांव में जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि राहत की बात है कि गंगा के जलस्तर में घटाव शुरु हो गया है। एहतियातन बाढ़ चौकियों एवं स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed