फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   For some corporate houses of India's development slogan: Atul Anjan

भारत के विकास का नारा चंद कारपोरेट घरानों के लिए: अतुल अंजान

Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
For some corporate houses of India's development slogan: Atul Anjan
किसान जागरण यात्रा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल कुमार अंजान ने कहा कि सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के कारण खेती, किसानी, गांव, देश बर्बाद हो रहे हैं। कर्ज के बोझ के चलते पांच लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। वादे के बावजूद डा. स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं हो रही है। भारत के विकास का नारा चंद कारपोरेट घरानों के लिए है। देश की 65 से 70 प्रतिशत आबादी के लिए नहीं है।
विज्ञापन


वह सरजू पांडेय पार्क में आयोजित सभा में बोल रहे थे। बता दें कि किसानों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा की तरफ से दो प्रदेशस्तरीय जनजागरण यात्रा एक सरजू पांडेय पार्क एवं दूसरी मथुरा से सोमवार को शुरू हुई। इस अवसर पर सरजू पांडेय पार्क में हुई सभा में अंजान ने कहा कि इन लोगों के विकास के बिना तरक्की का नारा पूरी तौर पर बेईमानी है। पूंजीवादी विकास के रास्ते ने मानवता को तार-तार कर दिया है।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा तो नहीं कर रही है, उल्टे जनता का ध्यान हटाने के लिए हैदराबाद, जेएनयू आदि विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता पर धावा बोल रही है। कहा कि इनके विकास के दायरे में सिर्फ और सिर्फ देशी-विदेशी पूंजीपति हैं, किसान कहीं नहीं है। सबका साथ, सबके विकास की थोथी बातें बंद करनी होगी। ऐसे हालात में खेती, किसान, गांव, देश बचाने के लिए जाति-धर्म, दल से ऊपर उठकर किसान समुदाय को संगठित होकर 20 मई को लखनऊ विधानसभा के सामने एकत्र होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री, कृपाशंकर सिंह, अखिलेश राय, सूर्यनाथ यादव, जयराम सिंह, जनार्दन राम, ब्रजभूषण दुबे, प्रो. केएन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed