{"_id":"68c9b3511ca0cefa9606b2b1","slug":"football-azamgarh-won-the-trophy-by-defeating-prayagraj-in-the-girls-category-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-139244-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : बालिका वर्ग में आजमगढ़ ने प्रयागराज को हराकर ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : बालिका वर्ग में आजमगढ़ ने प्रयागराज को हराकर ट्रॉफी जीती
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में गेंद लेकर गोलपोस्ट की तरफ बढ़ती आयोध्या की खिलाड़ी को रोकने का प्रयास करती म
गाजीपुर। माध्यमिक विद्यालयों के बालक और बालिकाओं की 69 वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता पांचवें दिन मंगलवार को गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में बालिका वर्ग का फाइनल मैच हुआ। इसके अलावा रेवतीपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम और इंटर कॉलेज सुहवल के मैदान पर विभिन्न मंडलों के बालक वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। बालिका वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ ने प्रयागराज को हराकर दोनों आयुवर्गों की खिताबी ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। पांचवें दिन नेहरू स्टेडियम में बालिका अंडर-19 का सेमी फाइनल मुकाबला वाराणसी और अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने 1-0 से अयोध्या को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। अंडर-17 में तीसरे स्थान का मुकाबला गोरखपुर और विंध्याचल मंडल की टीमों को बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने विंध्याचल को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 का फाइनल का मुकाबला आजमगढ़ और प्रयागराज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम ने प्रयागराज की टीम को 2-0 से हराकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-19 में मेरठ और अयोध्या के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने अयोध्या को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-17 का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और प्रयागराज मंडलों की टीमों के बीच खेला गया है। इसमें आजमगढ़ मंडल की टीम ने प्रयागराज को 2-0 से हराकर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की।
रेहान के गोल से सेमीफाइनल में पहुंची वाराणसी की टीम-रेवतीपुर और सुहवल में अंडर-19 बालक वर्ग का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बनारस और बरेली मंडल की टीम के बीच खेल गया। इसमें बनारस मंडल की टीम ने मैच के 20 वें मिनट में रेहान के गोल की बदौलत बरेली को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अंडर-14 बालक वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ और गोरखपुर की टीमों के बीच खेला जाना था, लेकिन आजमगढ़ मंडल की टीम मौजूद न होने से गोरखपुर वॉकओवर के तहत सीधे फाइनल में प्रवेश कर गई। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सैफई ने लखनऊ को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अंडर-17 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बरेली और गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें बरेली के अभिषेक ने मैच के 15 वे मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी, वही बरेली के ही आर्यन ने मैच के 25 वे मिनट में तथा बरेली के आनंद राज ने 30वें मिनट में एक गोल कर टीम को 3-0 से बढ़त बना ली। वहीं, गोरखपुर की टीम ने अपना एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन एक भी गोल नहीं कर पाई। इसके चलते बरेली ने यह मैच 3-0 से जीतकर सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर ली। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और लखनऊ मंडल के बीच खेल गया। मैच के 20वें मिनट में शाहिद और 28वें मिनट साकिब के गोल की मदद से स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम ने पहला हॉफ खत्म होेने तक 2-0 की बढ़त कायम रखी। दूसरे हॉफ में लखनऊ मंडल की टीम के लिए आर्यन ने एक गोल किया। दूसरे हॉफ में लखनऊ मंडल की टीम के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स कॉलेज के गोल पोस्ट पर कुछ अच्छे मौके बनाएं पर गोल नही कर सके। अंत में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम ने 2-1 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, प्रधानाचार्य संतोष राय, आशुतोष पांडे, हिमांशु शुक्ला, भगवती राय के साथ ही सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।