फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Foot Slips While Alighting from Train; Police Officer's Wrist Severed

Ghazipur News: ट्रेन से उतरते समय पैर फिसला, पुलिस कर्मी की कटी हाथ की कलाई

Sun, 26 Apr 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Foot Slips While Alighting from Train; Police Officer's Wrist Severed
औड़िहार। सैदपुर कोतवाल क्षेत्र के औड़िहार स्टेशन शनिवार को ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलकर गिरने से पुलिस विभाग में दीवान पद पर तैनात दयाशंकर यादव के हाथ की कलाई कट गई। वह प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए ड्यूटी के लिए वाराणसी जा रहे थे। ट्रेन में सवार यात्रियों ने चेनपुलिंग कर यात्री की जान बचाई। जीआरपी ने घायल को सैदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जीआरपी प्रभारी प्रभात चंद्र पाठक ने बताया कि वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना के खेतनपुर गांव निवासी दयाशंकर यादव बलिया जनपद के नगरा थाने पर दीवान पद पर तैनात हैं। वह लिच्छवी ट्रेन में सवार होकर जा रहे थे। वाराणसी में संभावित प्रधानमंत्री के आगमन पर उनकी भी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन

जैसे ही ट्रेन औड़िहार स्टेशन पर पहुंची है। वह ट्रेन की गति धीमी देखकर उतरने का प्रयास करने लगे। इसी बीच फिसल गए और प्लेटफाॅर्म व ट्रेन के बीच के स्पेस में नीचे जा गिरे उनका हाथ ट्रेन की जद में आकर कलाई के पास से कट गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उनकी जान बचाई। जीआरपी प्रभारी प्रभात चंद्र पाठक ने बताया कि घायल पुलिस विभाग में तैनात दीवान का उपचार सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed