फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Food security bill

206 अपात्रों लाभार्थियों से होगी वसूली

Tue, 14 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Food security bill
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम - फोटो : FILE
जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ उठा रहे अपात्रों की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कराई जा रही है। पूर्ति निरीक्षकों तथा लेखपालों की संयुक्त टीम ने चार विकास खंडों के चार गांवों की जांच में 206 अपात्र लोगों को लाभार्थी पात्र गृहस्थी योजना के तहत लाभ लेते हुए पाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 75 ऐसे भी हैं, जो सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इन अपात्रों को आरसी जारी करने के साथ ही इनसे वसूली की भी कार्रवाई की जा रही हैै। जांच के बाद जिलाधिकारी ने फिलहाल अपात्रों पर ही मुकदमा दर्ज कराने तथा उनसे रिकवरी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थी पात्र गृहस्थी योजना के तहत गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया जाता है। सिर्फ केवल चार विकास खंडों की जांच पर एक नजर डालें तो विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन

बाराचवर विकासखंड के ग्रामसभा बद्दोपुर में कुल 673 लाभार्थी पात्र गृहस्थी योजना के लिए चयनित हैं। संयुक्त जांच में 61 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। जिसमें 21 लाभार्थी राज्य-केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में नौकरी कर रहे हैं। जखनिया ब्लाक के नसरतपुर धीरजी गांव जांच के बाद 488 लाभार्थी पात्र गृहस्थी योजना में चयनित हैं। पूर्ति निरीक्षकों एवं लेखपालों की संयुक्त टीम की जांच में 49 लाभार्थी अपात्र पाए गए। जबकि 73 लाभार्थियों के बारे में जांच के समय कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में भांवरकोल ब्लाक के ग्रामसभा चांदपुर में पात्र गृहस्थी योजना में चयनित 394 लाभार्थियों में से 56 लाभार्थी अपात्र मिले। इसके अलावा रेवतीपुर ब्लॉक के ग्रामसभा पकड़ी में 367 पात्र लाभार्थियों में से 40 लाभार्थी टीम की संयुक्त जांच में अपात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed