Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fog slowed down the speed, visibility was 50 meters

Ghazipur News: कोहरे ने थामी रफ्तार, 50 मीटर रही दृश्यता

Mon, 02 Nov 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed, visibility was 50 meters
सिधौना बाजार के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर छाया कोहरा। संवाद
मौसम करवट लेने लगा है। सोमवार की सुबह वातावरण में धुंध व कोहरा का असर दिखा। सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर रही। साथ ही जिले का अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध व कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आठ बजे के बाद धुंध छंटने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

खानपुर : नवंबर की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। दो नवंबर की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को महज 50 मीटर की दूरी तक देखने में भी परेशानी हो रही थी। एनएच-31 पर कोहरे की मोटी चादर छाए रहने से वाहन चालकों को बेहद सतर्क होकर आवागमन करना पड़ा। सड़क पर चल रहे वाहनों को सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
विज्ञापन

सुबह के समय सड़क पर निकलने वाले लोगों को कोहरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के साथ ही अब सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगौली : क्षेत्र में सुबह मौसम में बदलाव के साथ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालक फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुबह से करीब आठ बजे तक कोहरे का प्रभाव बना रहा। इसके बाद धीरे-धीरे धुंध छंटने लगी और लोगों को राहत मिली। मौसम में अचानक आए बदलाव से सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों और कामकाज के लिए घर से निकले लोगों को भी परेशानी हुई। वहीं आपदा विशेषज्ञ अशोक कुमार ने बताया कि धीरे-धीरे मौसम में बदलाव हो रहा है। महीने के मध्य से लेकर अंत तक मौसम में और ज्यादा बदलाव आएगा।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर

बिरनो। थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर के पास वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार की देर रात कोहरे के चलते एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार नेपाल के श्रद्धालु बाल-बाल बच गए, जबकि एक महिला को मामूली चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरे वाहन से नेपाल भेज दिया गया।


थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि नेपाल निवासी अजय कुमार कसौधन अपनी पत्नी चंद्रिका कसौधन, संजीव श्रेष्ठ अपनी पत्नी सलीना, पुत्र शिवान और प्रकाश के साथ वाराणसी में दर्शन-पूजन कर कार से नेपाल लौट रहे थे। इसी दौरान पृथ्वीपुर के पास मऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में सलीना को मामूली चोट आई है। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद सभी को दूसरे वाहन से नेपाल भेज दिया गया। घटना के बाद ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed