फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fog remained throughout the day, increased melting

दिनभर छाया रहा कोहरा, बढ़ी गलन

Wed, 05 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fog remained throughout the day, increased melting
कोहरे और ठंड से जनपदवासी बुधवार को परेशान रहे। दिनभर कोहरे की चादर लिपटी होने से सूर्य का दर्शन भी दूभर हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज से मिली पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरा रहने की संभावना के साथ 8 व 9 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। जबकि पूर्वी हवा औसत 7 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
वहीं, पिछले एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड में दिहाड़ी मजदूरी और रेहड़ी-पटरी वालों के सामने रोजी-रोटी के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। शहर से लेकर गामीण इलाकों में समान रूप से ठंड का प्रभाव होने से लोग घरों से कम निकल रहे हैं जिससे कामकाज भी प्रभावित है। लोग अलाव के सहारे दिनभर सर्दी से बचने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में सभी स्थानों पर अभी अलाव नसीब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पशुओं का ऐस करें आहार प्रबंध
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के कृषि वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि ठंड में दुधारू पशुओं के देख-भाल एवं पोषण का प्रबंध में उचित तरीके से रख-रखाव करना चाहिए। साथ ही पशुओं के खाने में तिलहन, अनाज की मात्रा बढ़ा दें और हरा चारा बरसीम तथा जई पर्याप्त मात्रा में दें। वहीं, चना की फसल को फली भेदक कीट से सर्वाधिक नुकसान होता है फली भेदक का प्रकोप देर से बोई जाने वाली फसल में अपेक्षाकृत अधिक होता है कीट नियंत्रण के लिए कीटनाशक घोल का 10 दिनों के अंतराल पर दो से तीन बार छिड़काव मौसम साफ रहने पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed