फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fog in ghazipur

कोहरे की चपेट में जिला

Thu, 04 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 04 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
fog in ghazipur
गाजीपुर।
विज्ञापन
सुबह सो कर उठे लोगों को एकबारगी विश्वास ही नहीं हुआ कि वे अलसुबह उठ गए हैं या फिर घना कोहरा छाया है।  कई बार घड़ी देखी तब जाकर समझ में आया कि वे अपने समय से ही उठे हैं

और उनके सामने कोहरे की मोटी चादर तनी है। ऐसा एक-दो लोगों के साथ नहीं बल्कि कई लोगों के साथ हुआ। दरअसल अभी तक जिला कोहरे की चपेट में नहीं आया था।

गुरुवार को पहले ही दिन सुबह के 10 बजे तक कोहरा लोगों के लिए रोमांच के साथ-साथ परेशानी की वजह भी बना। आम जनजीवन जहां अलसाया रहा वहीं सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का असर कई ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा।
ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे अब बढ़ रहा है। गर्म कपड़ों और धूप रूटीन जीवन में शामिल हो चुकी है। जैसे-जैसे शाम ढल रही है, वैसे-वैसे ठंड का प्रभाव भी बढ़ता जा रह है। शहर में भले ठंड का प्रभाव कुछ कम है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर दिखने लगा है। हालांकि अभी तक कोहरे का असर नहीं दे रहा था,

लेकिन बुधवार की रात से मौसम का मिजाज बदल गया। आधी रात के बाद अचानक कोहरे की चादर तन गई। गुरुवार को दिन में 10 बजे तक कोहरे का प्रभाव बना रहा। कोहरे के कारण भोर में जहां ठंड असरदार दिखी वहीं मार्गों पर दौड़ रहे वाहनों पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा।

तेज रफ्तार में फर्राटे भरने वाले वाहन धुंध के कारण रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट का सहारा लेना पड़ा। घने कोहरे की वजह से लोग समय से अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच सके।

ट्रेनों के संचालन पर भी कोहरे का कुछ असर दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed