फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Focus on increasing the name of young voters

युवा मतदाताओं को नाम बढ़ाने पर दे ध्यान

Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Focus on increasing the name of young voters
जमानियां। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बीएलओ के साथ बैठक क्री। जिसमें मतदाताओं के नाम बढ़ाने एवं बोगस नाम मतदाता सूची से हटाने संबंधित निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी लोग कार्यक्रम को गंभीरता से लें और युवा मतदाताओं के नाम बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। एसडीएम ने कहा कि सभी बीएलओ मतदाता सूची को दुरुस्त करने के कार्य में लग जाएं। ऐसे युवा जो 18 या 19 की आयु पूरी कर चुके हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाया जाए। जिनके नाम पहले से सूची में नहीं है या अभी 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उनको नाम सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। जिन मतदाताओं के नाम दो जगह पर हैं, उनमें एक नाम काटा जाए। ऐसे लोग जो दूसरी जगह पर जाकर रहने लगे हैं, उनके नाम को स्थानांतिरत किया जाए। किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम को भी हटा दिया जाए। एक सप्ताह में सूची ठीक करके इसकी जानकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। वहीं, तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि मतदान में मत प्रतिशत बढ़ाने में इन युवा मतदाताओं का विषेश योगदान रहता है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार राय, रामभजन, नितेश यादव, विजय कुमार आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed