फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Flood water reached near Deoria village

देवरिया गांव के पास एनएच 97(24) के पास पहुंचा बाढ़ का पानी

Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Flood water reached near Deoria village
मुहम्मदाबाद के बच्छलकापुरा में उफनाती गंगा गांव के सिवान में पहुंची खेत एवं बागीचे में जलमग्न। - फोटो : GHAZIPUR
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे कई जगहों पर कटान शुरू हो गया है। बाढ़ का पानी गांवों में भी घुसने लगा है। देवरिया गांव के पास एनएच 97(24) के पास तक पानी पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से लोग पानी में ही होकर आने-जाने के साथ ही पलायन को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जल स्तर में तेजी से वृद्धि से चितावनपट्टी मतसा, सब्बलपुर, जीवपुर, देवरिया, खावपुरा, ताजपुर आदि गांव के बांड़ क्षेत्र में बाढ़ का पानी आ चुका है और लोग पलायन शुरु कर चुके हैं। प्रशासन की ओर से सुविधा मुहैया न कराने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बाढ़ के पानी से खेत डूब गए हैं जिससे फसल सहित हरे चारे का संकट गहरा गया है। बाढ़ की स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी पशुपालकों को होती है। हरा चारा से लेकर भूसा आदि भींग जाने के कारण पशुपालक काफी परेशान हो गए हैं। देवरिया बांड़ मुख्य मार्ग बाढ़ के पानी से पूरी तरह डूब गया है। लोग पानी में ही आने-जाने को मजबूर हैं। देवरिया प्राथमिक विद्यालय बाढ़ की चपेट में आ गया है। बाढ़ के कारण बाढ़ प्रभावित लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed