फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five thousand liters of diesel and one thousand liters of petrol reserved

Ghazipur News: पांच हजार लीटर डीजल और एक हजार लीटर पेट्रोल किया आरक्षित

Thu, 28 Mar 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Five thousand liters of diesel and one thousand liters of petrol reserved
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन कार्य से संबंधित भारी-हल्के वाहनों में ईंधन भराने के लिए जिले के प्रत्येक डीजल-पेट्रोल पंप पर 5000 लीटर डीजल एवं 1000 लीटर पेट्रोल तत्काल प्रभाव से आरक्षित किया जाता है। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि यह आरक्षित मात्रा पंप के स्टॉक में बराबर सुरक्षित रखी जाएगी, ताकि निर्वाचन के कार्य से संबंधित वाहनों में आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरक्षित मात्रा का निस्तारण जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट-उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उनके निर्देशानुसार किया जाना है। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंप स्वामियों से कहा कि अपने-ंअपने डीजल-पेट्रोल पंप पर 5000 लीटर डीजल एवं 1000 लीटर पेट्रोल का स्टॉक तत्काल प्रभाव से जून तक आरक्षित रखें। पंप स्वामियों को निर्देश दिया कि अपने रिटेल आउटलेट पर आरक्षित मात्रा के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल के भंडारण के लिए ऑयल कंपनी में प्रतिदिन इण्डेण्ट लगाकर जनसामान्य के लिए भी ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में लाना सुनिश्चित करें, जिससे इस अवधि में आमजन को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed