{"_id":"5f47d8898ebc3e3cff2ec2c1","slug":"five-robbers-arrested-with-robbery-of-police-ghazipur-news-vns543772548","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की स्कार्पियो के साथ पांच लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की स्कार्पियो के साथ पांच लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के कादीपुर पेट्रोल पंप स्थित मंदिर के पास पुलिस टीम ने बुधवार को छह दिन पहले लूटी गई स्कार्पियो और पांच लुटेरों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर सात मोबाइल, दो तमंचा और दो कारतूस के साथ 720 रुपये बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार को इसका खुलासा एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 21 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे तलिया मोड़ से स्कार्पियो लूट ली गई थी। इसके लिए थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी अटवा मोड़ उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह एवं सर्विलांस टीम के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित की गई थी। सर्विलांस की मदद से ट्रैस किया गया तो सिम मिर्जापुर जिले के अदलहाट के एक व्यक्ति द्वारा किसी अन्य व्यक्ति की आइडी से एक्टीवेट किया गया था। साथ ही सिम दूसरे एक व्यक्ति द्वारा दूसरे को बेचा गया था। बीते 21 अगस्त को वाराणसी मंडुआडीह थाना के शिवदासपुर निवासी विशाल और अरविंद स्कार्पियो बुक करके वाराणसी से गाजीपुर के लिए रवाना हुए। तलिया के पास विशाल ने किसी बहाने वाहन रोकवा दिया और अरविंद के साथ मिलकर मंड़ुआडीह थाना के महेशपुर निवासी इंद्रजीत सिंह से वाहन छीनकर फरार हो गए। भागते समय मुहम्मदाबाद में एक बुलेट को टक्कर मारते हुए नरही होते हुए बक्सर बिहार की ओर भाग गए। वाहन को बिहार प्रांत के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना के पांडेयपुर पट्टी निवासी शुभम सिंह की राइस मिल में छिपा दिया। मामला शांत होने के बाद बीते 26 अगस्त को लूट को अंजाम देने वाले पांच आरोपी वाराणसी के मंड़ुआडीह थाना के शिवदासपुर निवासी विशाल कुमार नटराज, बिहार प्रांत के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना के पांडेयपुर पट्टी निवासी शुभम सिंह, ब्रह्मपुर थाना के चक्की निवासी विक्कू यादव, मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना के नारायणपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह उर्फ राणा और शिवदासपुर थाना के निवासी अनूप कुमार वर्मा लूट की स्कार्पियो को बेचने के लिए बिहार से मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद होते हुए मऊ की ओर जा रहे थे। कादीपुर पेट्रोल पंप स्थित मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी करके धर-दबोचा।
नोनहरा और रेवतीपुर थानों में दर्ज हैं मुकदमे
गाजीपुर। लूट की घटना को अंजाम देने वाले विशाल पर नोनहरा थाने में दो, विक्कू यादव
पर नोनहरा में एक और रेवतीपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शुभम सिंह पर नोनहरा थाने में एक, अरविंद कुमार सिंह उर्फ राणा पर नोनहरा में दो और अनूप कुुमार वर्मा पर नोनहरा थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
गाजीपुर। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, मनोज वर्मा, दिनेश सिंह, श्यामबाबू सरोज, सुनील कुमार यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, अभिषेक शुक्ल, विकास सिंह, विनोद यादव, पंकज, मनीष तिवारी, रोहित सिंह और सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक विनीत राय, संजय पटेल, रामभवन, राणाप्रताप सिंह, विनय यादव, संजय प्रसाद, आशुतोष सिंह और रोहित चौहान शामिल थे। फोटो भी