फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   five players selected from gautam academy gavipur

गौतम एकेडमी गैवीपुर के पांच खिलाड़ी चयनित

Mon, 12 Jul 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
five players selected from gautam academy gavipur
मौधा। क्षेत्र के गैवीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट बाक्सिंग टीम का चयन सोमवार को किया गया। यह टीम 15 एवं 16 जुलाई को मेरठ में आयोजित स्टेट ट्रायल में प्रतिभाग करेगी। एकेडमी के एमडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में जूनियर ब्वायज में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के आशीष यादव 50 किग्रा और सुनील यादव का चयन 80 किग्रा भार वर्ग के लिए किया गया है। जबकि यूथ मेन केटेगरी में वसीम बॉक्सिंग स्कूल दिलदारनगर के अब्दुल कलाम खान का चयन 60, गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के अभय राजभर का 48, विष्णु प्रकाश पाल 71 और जयहिंद यादव का चयन 86 किग्रा भार वर्ग के लिए किया गया है। नेहरू स्टेडियम के एक मात्र खिलाड़ी लाला मौर्या का 57 किग्रा भार वर्ग के लिए चयन हुआ है। बताया कि चयनित सात खिलाड़ियों की जिले की टीम 15 एवं 16 मई को मेरठ के ज्ञानप्रकाश क्रीड़ा संकुल में आयोजित स्टेट ट्रायल में प्रतिभाग करेगी। इसमें जो खिलाड़ी स्टेट टीम में चयनित होंगे। वह मेरठ से ही 18 से 21 जुलाई को सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed