फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five over bridges and under passes will be built at Ghazipur City Station.

Ghazipur News: गाजीपुर सिटी स्टेशन पर पांच ओवर ब्रिज एवं अंडर पास बनेंगे

Tue, 27 Feb 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Five over bridges and under passes will be built at Ghazipur City Station.
अमृत भारत योजना के तहत गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। कुल 36.63 करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। सिटी रेलवे स्टेशन पर पांच ओवरब्रिज और अंडर पास बनेंगे, एयरपोर्ट की तरह पार्किंग स्थल विकसित होगा। जिले में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर वॅर्चुअल रूप से किया। जबकि स्थानीय स्तर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिलापट्ट का अनावरण प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया था। सिटी रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास के क्रम में मंत्री ने 20 करोड़ से पांच ओवर ब्रिज एवं अंडर पास शेखपुर औड़िहार, जलालाबाद, खालिसपुर और रघुवरगंज का लोकार्पण किया। वहीं 16.63 करोड़ की लागत से सिटी रेलवे स्टेशन के सुदृढ़ीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विकास की योजनाओं का शिलान्यास किया। सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्यों में परिसर में पार्किंग स्थल का विकास एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा। निर्माण होने के बाद सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग आकर्षण का केंद्र बनेगी। पार्किंग व्यवस्था आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन

यह होंगी सुविधाएं

सर्कुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी निकासी, यात्रियों के लिए पाथ-वे, स्टेशन भवन का सुंदरीकरण, पोर्च निर्माण, आगमन-प्रस्थान भवन और नई दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया के लिए पार्किंग का निर्माण। प्लेटफार्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग का कार्य कराया जाएगा। यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। वहीं ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउसमेंट एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा सिटी रेलवे स्टेशन पर हाई मास्ट, एलटी पैनल, ट्रांसफार्मर, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन


छात्रों को किया गया सम्मानित
बीते दिनों रेलवे प्रशासन की ओर से नगर के विभिन्न स्कूलों में निबंध, वाद-विवाद, कला और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। 105 बच्चों को मेडल एवं 489 बच्चों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द ही गंगा पर बने रेल और रोड ब्रिज का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनपद में जल्द आएंगे। वह जल्द ही गंगा पर बने रेल और रोड ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर सांसद अफजाल अंसारी, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, अभिनव सिन्हा, कृष्णबिहारी राय आदि मौजूद रहे।

---------------------------


दुल्लहपुर में रेलवे अंडरपास का शिलान्यास

दुल्लहपुर। सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे अंडरपास का वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि 2014 के बाद रेलवे का पूरी तरह से विकास हुआ है। यहां तक कि यात्रियों की सुविधा के अनुसार नई ट्रेनों का संचालन सहित रेलवे का दोहरीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद एवं तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रेलवे का पुरजोर तरीके से विकास किया, जिसको जनता जानती है और उसका उपयोग भी करती है।



रघुवरगंज वनवा के पास अंडरपास का लोकार्पण

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के रघुवरगंज बनवा के पास रेलवे की ओर से निर्मित अंडर पास का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। यह इलाका आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले बलिदानियों का क्षेत्र है। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर गैलरी बनाकर वीर बलिदानियों की तस्वीर को उसमें लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed