फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five members of inter-state liquor smuggling gang arrested

Ghazipur News: अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five members of inter-state liquor smuggling gang arrested
दिलदारनगर। रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी दिलदारनगर और अपराध आसूचना शाखा दानापुर की संयुक्त टीम ने ट्रेन से अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16,700 रुपए मूल्य की करीब 20.200 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। निरीक्षक प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके शरीर पर सेलोटेप से अंग्रेजी शराब की बोतलें बांधी गई थीं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में अपना नाम प्रह्लाद कुमार (22 वर्ष), निवासी वैशाली,उदय राय (50 वर्ष), निवासी पटना,सोनू कुमार झा (35 वर्ष), निवासी बेगुसराय, राम बाबु पासवान (45 वर्ष), निवासी जहानाबाद और सुभाष कुमार (19 वर्ष), निवासी नालंदा बताया। बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के जरिए चोरी-छिपे बिहार पहुंचाते थे, जहां इसे दुगने दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed