फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five illegal transformers recovered in police and vigilance raid

Ghazipur News: पुलिस और विजिलेंस के छापे में पांच अवैध ट्रांसफार्मर बरामद

Wed, 12 Mar 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five illegal transformers recovered in police and vigilance raid
उसिया के मोती नगर में गत रविवार को ट्रांसफार्मर फटने व उसके खौलते तेल से चार लोगों के झुलसने के मामले में स्थानीय थाने की पुलिस, बिजली निगम और विजिलेंस टीम संयुक्त रूप से कथित ठेकेदार सद्दाम खान के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान पांच अवैध ट्रांसफार्मर, तार व अन्य उपकरण बरामद किए गए। हालांकि इस दौरान आरोपी ठेकेदार टीम के हाथ नहीं लगा। सद्दाम खान के घर सुबह 10 बजे बिजली निगम व विजिलेंस की टीम धमक पड़ी। साथ में पुलिस भी थी। टीम ने ठेकेदार का घर खंगाला। इस दौरान अवैध ट्रांसफार्मर, तार व बिजली के उपकरण मिले। बरामद ट्रांसफार्मर, तार व उपकरणों को जेसीबी के जरिये ट्रैक्टर पर लादकर बिजली निगम के अभियंता अपने साथ ले गए। मौके पर दिलदारनगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, जेई अजय पटेल आदि मौजूद रहे। बिजली निगम के जेई अजय पटेल ने बताया कि सद्दाम खान के घर छापा मारा गया। ट्रांसफासर्मर, तार व बिजली के उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed