फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five coronas including husband and wife, including three migrants returning from Andhra Pradesh, two killed

आंध्र प्रदेश से लौटे तीन प्रवासियों समेत पति-पत्नी समेत पांच कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Wed, 08 Jul 2020 10:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five coronas including husband and wife, including three migrants returning from Andhra Pradesh, two killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में पति-पत्नी समेत पांच की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें दंपति व किशोर आंध्र प्रदेश से लौटे हैं। यह वहां कोरोना मरीज के संपर्क में आए थे, जबकि मुहम्मदाबाद के कोरोना मरीज की रिपोर्ट आने के तीन दिन पूर्व ही बीएचयू में मौत हो चुकी है। इन्हें सांस की लेने की समस्या पर बीएचयू में भर्ती कराया गया था। उधर, शहर के नवापुरा कचहरी निवासी महिला को सांस लेने में दिक्कत होने पर स्वैब की जांच ट्रू नेट मशीन से की गई। रिपोर्ट आने से पूर्व उसकी मौत हो गई।  कोविड केयर सेंटर से दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। इन्हें सात दिनों तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम सक्रिय हो चुकी है। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 384, स्वस्थ 323, एक्टिव 56 व पांच की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर के कपड़ी मंडी निवासी एक अधेड़ को बीते एक जुलाई से खांसी, बुखार व सांस लेने की शिकायत थी। परिजन उन्हें बीते पांच जुलाई को उपचार के लिए बीएचयू ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम ने वहां मौत बाद छह जुलाई को स्वैब लिया था। इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के नवापुरा कचहरी निवासी एक महिला 12 वर्ष से कीडनी व सांस की बीमारी से पीड़ित थी। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां ट्रू नेट मशीन से स्वैब की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई, जबकि महिला की मौत हो चुकी थी। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों मरीजों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदपुर तहसील के महमूदपुर पॉली निवासी पति-पत्नी बीते एक जुलाई को आंध्र प्रदेश से लौटे थे। मेडिकल टीम द्वारा उनका स्वैब जांच के लिए बीते तीन जुलाई को वाराणसी भेजा गया था। तभी से दोनों होम क्वारंटीन थे। जबकि जमानिया तहसील के नगदीलपुर गांव का एक किशोर भी बीते दो जुलाई को आंध्र प्रदेश से घर आया था। इसका स्वैब जांच के लिए बीते तीन जुलाई को भेजा गया था।

इन सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एंबुलेंस द्वारा सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर लाया गया। जहां मेडिकल टीम द्वारा उन्हें भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया। इसके बाद इन संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों की सूची तैयार करने के साथ सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही इनके भी स्वैब जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके।

जिले में पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें एक की मौत बीते पांच जुलाई को ही बीएचयू में हो चुकी है। जबकि दूसरी महिला मरीज की मौत जिला अस्पताल में हुई है। वहीं तीन संक्रमितों को जहां कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मृत मरीजों के संपर्क में आए संदिग्धों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे टीम लगा दी गई है।
डॉ. जीसी मौर्या, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed