फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five boys misdeed with a teenager in ghazipur threw her alive into Ganges for fear of being caught

मछुआरे बने मसीहा: किशोरी से पांच लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पकड़े जाने के डर से जिंदा ही गंगा में फेंका

Tue, 14 Mar 2023 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, औड़िहार (गाजीपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, औड़िहार (गाजीपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 10:08 PM IST
सार

आरोपी किशोर ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी से दोस्ती की, फिर वाराणसी घुमाने के बहाने उसे साथ ले गए। इस बीच नया फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने अन्य दोस्तों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Five boys misdeed with a teenager in ghazipur threw her alive into Ganges for fear of being caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पता चला है कि दुष्कर्म के आरोपियों ने किशोरी को जिंदा ही गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके मंगलवार को माहपुर तिराहे से पांच आरोपियों को पकड़ा है। चार आरोपी किशोर हैं। बालिग आरोपी नंदरौल बौरवा निवासी शैलेश कुमार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोर आरोपियों को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मामला पांच मार्च का है। साजिश के तहत एक किशोर ने किशोरी को अपने जाल में फंसाया और मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने दोस्तों के हवाले कर लिया। दोस्त किशोरी को वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को लेकर वाराणसी गए। दिनभर गाड़ी में बैठाकर उसे घुमाया, लेकिन पकड़े जाने के डर घर छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सके। पकड़े जाने के डर से ही किशोरी को वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। नदी में मछली पकड़ रहे कुछ मछुआरों ने किशोरी को बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन

होश आने के बाद परिजनों को दी जानकारी
दर्ज मुकदमे के मुताबिक, किशोरी को छह मार्च को होश आया था, फिर परिजन उसे लेकर घर चले गए। किशोरी सदमे में थी। लिहाजा, परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं कर सके। 12 मार्च को किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी, फिर परिजनों ने सैदपुर कोतवाली की पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया।

मजदूरी की और किशोरी को बरगलाया
पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म के पीछे की जो कहानी सामने आई, वो हैरान करने वाली है। एक आरोपी किशोर ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी से दोस्ती की, फिर वाराणसी घुमाने के बहाने उसे साथ ले गए। इस बीच नया फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये की लालच में उसे अपने अन्य दोस्तों को सौंप दिया। किशोरी को बाइक पर बैठाकर किशोर चौबेपुर ले गए, वहां कुछ और दोस्त मिले। दरअसल, सैदपुर क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर चल रहा था। एक मजदूर के बीमार होने पर तीन मार्च को उसका किशोर बेटा काम पर गया था। किशोर ने मकान मालकिन की किशोरी पोती को बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी।

पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। चार आरोपी किशोर हैं, जबकि एक आरोपी बालिगम है। घटना में प्रयुक्त तीनों बाइकें बरामद कर ली गई हैं। - शिव प्रताप वर्मा, कोतवाली प्रभारी सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed