फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   First session of online training started

ऑनलाइन प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का हुआ शुभारंभ

Thu, 30 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
First session of online training started
सादात। ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में जारी रहा। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण तीन माड्यूलों पर आधारित है। अभी तक तो सभागार या क्लास रूम में बैठकर यह प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण का लाभ उठाते रहे हैं लेकिन अब यह प्रशिक्षण उससे बिल्कुल भिन्न हो गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों को अपने घर पर रहते हुए या क्लास रूम में बैठकर इस प्रशिक्षण को लेना पड़ रहा है। उनके समक्ष न तो कोई प्रशिक्षक होगा और न ही कोई निरीक्षण करने वाला। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को स्वयं तैयार होकर अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इस प्रशिक्षण को प्राप्त करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन ही ली जाएगी। प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता न निभाने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण सामाजिक विज्ञान विषय के एआरपी रमाशंकर सिंह और गणित विषय के एआरपी राजेेश सिंह यादव द्वारा दिया जा रहा है। इसके अलावा विरेंद्र राम और नित्यानंद प्रकाश को भी लगाया गया है। प्रत्येक बैच में 25-25 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण ब्लॉक के सभी 757 शिक्षकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed