फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fire

गेहूं की 1222 बीघा फसल जलकर राख

Mon, 19 Apr 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
fire
गंधुतालुका क्षेत्र में खेत में लगी आग में जलती गेहूं की खड़ी फसल। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की गेहूं के खेतों में आग लग गई। अगलगी में जमानिया में 500 बीघा गेहूं की खड़ी फसल एवं 700 बीघा में भूसा बनाने के लिए खेत में छोड़ा गया डंठल जल गया। वहीं रेवतीपुर के बहादुरपुर मौजा स्थित 22 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के महली गांव स्थित एक ट्रांसफार्मर से करीब 10 बजे अचानक शार्ट- सर्किट से निकली चिंगारी से सिवान में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेेज होने से आग तेजी से फैलने लगी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और खड़ी फसल जल गई। हालांकि समय पर पहुंची दमकल की गाड़ी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगलगी में महली गांव के मुन्ना कानू, विरेंद्र यादव, शिवपूजन यादव, सुरेंद्र राजभर प्रहलादपुर गांव के वासूदेव धर्मदेव प्रेम नारायण सिंह, मुन्ना प्रहलादपुर बरुइन गांव के अनिल सिंह राजेंद्र सिंह संजय सिंह अहिमनपुर के सियाराम मंशा यादव प्रमोद यादव लल्लन यादव सुधार यादव रामदुलार यादव मुखराम यादव देवढी गांव के सुरेंद्र सिंह योगेश्वर श्रीभगवान सिंह विकास सिंह आदि की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर विधायक सुनीता सिंह भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल मौजूद है और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट मंडी समिति को प्रेषित की जाएगी और मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीओ हितेंद्र कृष्ण कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रेवतीपुर : बहादुरपुर में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से भूपेश राय का 12 मंडा, दीनानाथ राय का दो बीघा, श्यामबिहारी राय का दो बीघा, चंद्रभूषण का दो बीघा, विपिन बिहारी का दो बीघा, भोलानाथ राय का पांच बीघा, शशिकांत का पांच बीघा, सुशील का 19 मंडा, आशुतोष का 19 मंडा, विमला देवी का 19 मंडा, रामजी का ढाई मंडा, रविशंकर का ढाई मंडा और केशव की सोलह मंडा की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह, डायल 112 की पुलिस एवं क्षेत्रिय लेखपाल राजेंद्र यादव पहुंचे थे।
विज्ञापन

उधर, भांवरकोल थाना क्षेत्र के चांदपुर में अज्ञात कारणों से आग लगने से हरेसर यादव की 16 मंडा और प्रेमशंकर पांडेय की एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। हरेसर ने खेत बटाई पर लेकर खेती की थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed