फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fire

आग से 500 बीघा गेहूं जलकर राख

Wed, 14 Apr 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
fire
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के सिवान में गेहूं की खेत में लगी आग। - फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के पचोखर मौजा में बुधवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से 500 बीघा फसल जलकर राख हो गई। दो घंटे बाद पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया, लेकिन तब तक फसल स्वाहा हो चुकी थी। पचोखर गांव की दलित बस्ती के पास खेत में अचालक आग लग गई। ग्रामीण मौके पर तो पहुंचे, लेकिन हवा के चलते आग चारों तरफ फैलने लगी। ऐसे में आग ने पचोखर मौजा के कुसुमपुर और पटखवलिया डेरा स्थित गेहूं की फसलों को अपनी आगोश में ले लिया। थाना निरीक्षक कमलेश पाल पुलिस कर्मियों के साथ कुसुमपुर, दिलदारनगर गांव और पटखवलिया डेरा के किसानों के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। दोपहर एक बजे पहुंची दमकल ने आग को काबू में किया लेकिन पानी खत्म हो गया। कुसुमपुर गांव स्थित ट्यूवबेल से टैंकर में पानी लेकर पहुंचकर कटाई के बाद मड़ाई के लिए रखे बोझ में लगी आग को बुझाने में कामयाब रहे। सूचना पर जमानिया के सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य और रेवतीपुर के थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह मौके पर पीड़ित किसानों राजकुमार राय, भुनेश्वर राय, जयनारयण राय, भोला राय, शिवकुमार राय, मनराज, वंशराज, बालेश्वर यादव, ओमप्रकाश, महाजन बिंद, रामराज, राधेश्याम, राकेश, रंगी बिंद, चिरंजीवी, जंगलाल, संकठा सिंह, आशा देवी, वीरेंद्र , महातिम, रविंद्र, सुरेंद्र, हवलदार, किशोर राम, गौरीशंकर, रामजस, लाल मोहर, शिवपूजन, मुन्ना, ब्रमदेव, दरोगा से मिले और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मुहम्मदाबाद : कोतवाली क्षेत्र के माढ़ूपुर गांव के सिवान में जयप्रकाश तिवारी के खेत में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें तीन बीघा खेत का करीब 600 बोझ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। बुधवार की सुबह क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। सिधागरघाट : कासिमाबाद कोतवाली के मोहम्मदपुर टड़वा गांव में बुधवार को अचानक झोपड़ी और करकट में आग लग गई। घटना में बाइक, दो साइकिल, अनाज और सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अख्तर अली ने अपने मकान के आगे बनी झोपड़ी और करकट में बाइक, साइकिल और अनाज रखा था। अचानक झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। ग्रामीणों ने वहां रखे समान को निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के आगे बेबस हो गए। थोड़ी देर में आग बुझा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed