{"_id":"6a9560c83fedb79f780de18d","slug":"fire-caused-by-cylinder-leak-bike-fuel-tank-explodes-two-friends-died-in-jaunpur-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर दर्दनाक हादसा: सिलिंडर रिसाव से लगी आग, बाइक की पेट्रोल टंकी फटी; बचने के लिए छिपे दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर दर्दनाक हादसा: सिलिंडर रिसाव से लगी आग, बाइक की पेट्रोल टंकी फटी; बचने के लिए छिपे दो दोस्तों की मौत
Mon, 31 Aug 2026 04:39 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:39 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। एक घर में सिलिंडर में रिसाव से आग लगी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और घर में खड़ी बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई। इस दौरान आग से बचने के लिए छिपे दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से दो दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले में जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवड़ी गांव में सोमवार सुबह गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग उस समय भयावह हो गई, जब कमरे में खड़ी बाइक की पेट्रोल टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। आग से बचने के लिए बगल के कमरे की पटनी पर छिपे दो दोस्तों सुंदरम यादव (12) और विशाल शर्मा (14) इसकी चपेट में आ गए। दोनों की झुलसकर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के अनुसार, हादसे के समय दोनों बच्चे घर के आंगन में बैठे थे और आग फैलने पर घबराकर कमरे में जाकर पटनी पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि देवड़ी गांव निवासी सुंदरम यादव अपनी बहन रेखा के साथ पड़ोस में रहने वाले दोस्त विशाल शर्मा के घर दूध लेने गया था। दूध लेने के बाद दोनों आंगन में बैठकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान विशाल की मां मीना देवी रसोई में खाना बना रही थीं। अचानक सिलिंडर से गैस का रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
आग देखकर मीना देवी और रेखा बाहर निकल गईं। वहीं, आंगन में मौजूद सुंदरम और विशाल घबरा गए और जान बचाने के लिए पास के कमरे में जाकर पटनी पर चढ़ गए। आग कमरे तक पहुंची तो वहां खड़ी बाइक की पेट्रोल टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर खंडहर में तब्दील हो गया। पटनी पर छिपे दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार राम नारायण वर्मा समेत स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार राम नारायण वर्मा समेत स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।