{"_id":"581386fe4f1c1b2f77bc5664","slug":"fire-caused-by-a-short-circuit-burned-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से लगी आग किताबें जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट-सर्किट से लगी आग किताबें जली
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से लगी आग किताबें जली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नरवर गांव के पास स्थित एक पुस्तक एवं गिफ्ट कार्नर की दूकान में गुरुवार की देर रात शार्ट-सर्टिक से आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की घटना में लाखों का पुस्तक सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीपनार गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की नरवल गांव के पास दूकान है।
वह पुस्तक, गिफ्ट एवं मोबाइल रिचार्ज की दूकान चलाता है। रोज की तरह गुरुवार की देर शाम भी राजेश दूकान बंद कर घर चला आया। रात करीब नौ बजे मकान मालिक ने दूकान से धुआं निकलते देखा। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। दूकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना राजेश को दी, राजेश दूकान पर पहुंच गया। आग की लपटों से दूकान का शटर लाल हो गया था, लोहे की राड से लोगों ने किसी तरह से शटर को खोला।
इसके बाद हैंडपंप और दूकान के पास स्थित पोखरी के पानी से लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। आग से खाक सामानों को देख पीड़ित की आंखों से आंसू बहने लगा। वह यह सोच कर रोता-बिलखता रहा कि अब फिर से कैसे दूकान के सामानों से भरेगा ? पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। ं