फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire broke out in a hut, three including a woman got burnt while extinguishing it.

Ghazipur News: झोपड़ी में लगी आग, बुझाने में महिला समेत तीन झुलसे

Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a hut, three including a woman got burnt while extinguishing it.
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव के बलिराम यादव की झोपड़ी में बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान और आभूषण जलकर नष्ट हो गया। वहीं, आग बुझाने में महिला समेत तीन लोग झुलस गए, जिनका उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया गया।
विज्ञापन

सेमरा गांव निवासी बलिराम यादव पशुओं के लिए चरी काटने गए थे। पत्नी रिश्तेदारी में गई थी, घर पर उनका पुत्र उपेंद्र चूल्हे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। लपट उठता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, तबतक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। आग के चपेट में आने से महेंद्र यादव की पत्नी सागरी देवी, अभिषेक यादव और अश्वनी यादव झुलस गए। तीनों को स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ गई थी। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा अनाज, बक्सों में रखा कपड़ा आदि सामान और सोने चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed