फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire broke out due to unknown reasons, 300 burdens of ashes

Ghazipur News: अज्ञात कारणों से लगी आग, 300 बोझ राख

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to unknown reasons, 300 burdens of ashes
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी रणबीर राय के पूरा पर कृष्ण कुमार राय के खेत में काटकर रखे पांच किसानों के करीब 17 हेक्टेयर के 300 धान के बोझ रविवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण कुमार राय के खेत में ही खलिहान बनाकर गांव ही के गुप्तेश्वर राय ,भृगुनाथ तिवारी ,रमेश चंद्र राय, रामाशंकर राय आदि का धान काट बोझ रखा गया था। कृष्ण कुमार राय की तीन हेक्टेयर, गुप्तेश्वर राय की चार हेक्टेयर, रमेश चंद्र राय तीन हेक्टेयर, रमाशंकर राय की चार हेक्टेयर, भृगुनाथ तिवारी की तीन हेक्टेयर खेत का धान काटकर एक ही स्थान पर रखा गया था।
विज्ञापन

बगल के खेत में धान पीटकर पुआल रखा गया था। अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों सहारे आग पर काबू पाने में जुट गए। आग की लपट इतनी तेज थी कि मौके पर जाने की जहमत कोई नहीं उठा सका। दमकल विभाग के चार गाड़ियों ने किसी तरह करीब दो घंटे बाद दो बजे के आसपास आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने इस अगलगी की सूचना विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय लेखपाल को देकर फसल का मुआवजा मांगा। इस संबंध में तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल के द्वारा सर्वे कराया गया है। जल्द ही हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed