Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Remembered Indira Gandhi

Ghazipur News: इंदिरा गांधी को किया याद

Fri, 20 Nov 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Remembered Indira Gandhi
रोडवेज बस डिपो परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्र
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को रोडवेज परिसर में कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने उनके साहसिक नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और देश के विकास में योगदान को याद किया। कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश के निर्माण में भारत की भूमिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी नेतृत्व क्षमता को नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा का उदाहरण है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि वर्ष 1971 का युद्ध इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व, राजनीतिक इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता का ऐतिहासिक उदाहरण है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय नारी शक्ति, आत्मविश्वास और साहस की प्रतीक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र कुमार, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, लाल मोहम्मद, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, महबूब निशा, राम नगीना पांडेय, राशिद भाई, अयूब अंसारी, आशुतोष गुप्ता, दिव्यांशु पांडेय, इरफान खान, राघवेंद्र चतुर्वेदी, सतीश उपाध्याय, करुणा निधि राय, जलाल अब्बासी, ओमप्रकाश पासवान, गुलवास यादव, संजय सिंह, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed