फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR registered against two individuals, including the Zamania Municipal Council Chairperson, for preparing forged documents.

Ghazipur News: कूटरचित दस्तावेज तैयार करने में जमानिया पालिका अध्यक्ष समेत दो लोगों पर प्राथमिकी

Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals, including the Zamania Municipal Council Chairperson, for preparing forged documents.
गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह के लेटर पैड पर फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके 408.68 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए फाइल शासन को भेजने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की देर शाम एमएलसी के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि डाॅ. प्रदीप पाठक ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि हैं। उनकी संज्ञान में आया है कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल का फर्जी लेटर पैड तैयार करके नगर पालिका अध्यक्ष जमानिया जयप्रकाश गुप्ता और उनके अन्य सहयोगियों द्वारा मिलीभगत करते हुए सामान्य आशय की पूर्ति के लिए बीते 10 जून को फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया गया है। दस्तावेज नगर पालिका परिषद जमानिया को वित्तीय वर्ष 2026-27 में पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना अनुदान संख्या 37/83 के तहत प्रकाश व्यवस्था, नगर के मुख्य मार्गों पर 7 मीटर, पोल व लाइट आदि के लिए 408.68 लाख की धनराशि प्राप्त की गई है। उक्त आरोपियों ने एमएलसी की फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करके छल करते हुए फाइल शासन को भेजी है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष व उनके सहयोगियों द्वारा इस तरह का फर्जीवाड़ा किया गया है। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, नगर पालिका जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। साजिश के तहत उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में हर चीज स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed