फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fir against teacher

शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

Thu, 06 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
fir against teacher
सेवराई। फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी भदौरा सुदामा ने गहमर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। गौरतलब है कि फिरोजाबाद जिला के विकासखंड खैरगढ़, थाना फरिहा, तहसील जसराना के ग्राम कौरारी निवासी पुष्पेंद्र कुमार वर्ष 2004-05 डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड डिग्री (अंकपत्र और प्रमाणपत्र) के आधार पर सेवराई तहसील के भदौरा विकासखंड अंतर्गत जगवल विद्यालय में बतौर शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। विभागीय जांच में इनकी बीएड की डिग्री (अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र) फर्जी पाए जाने के बाद विभाग ने इनको बर्खास्त कर दिया। खंड शिक्षाधिकारी सुदामा राम ने बृहस्पतिवार को गहमर थाने में तहरीर देकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस बाबत गहमर के कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा राम की तहरीर पर शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार के खिलाफ फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी हथियाने, धोखाधड़ी आदि सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed