{"_id":"67a6570f1d8fd55882052136","slug":"fir-against-seven-in-case-of-molestation-and-assault-in-ghazipur-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News : घर में घुसकर मनबढ़ों ने युवती से की गंदी हरकत, बचाने आई मां-बहन को भी पीटा; 20 दिन बाद FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News : घर में घुसकर मनबढ़ों ने युवती से की गंदी हरकत, बचाने आई मां-बहन को भी पीटा; 20 दिन बाद FIR
Sat, 08 Feb 2025 12:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:25 AM IST
सार
गाजीपुर में आरोपियों ने 20 दिन पूर्व घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद मां और बेटी के साथ मारपीट कर धमकी भी दी। उपचार कराने के बाद दोनों पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
थानाक्षेत्र के एक गांव में करीब 20 दिन पूर्व बेटी से छेड़खानी कर रहे आरोपियों ने पीड़िता की मां और छोटी बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से उपचार कराकर घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने गुरुवार की देर शाम तहरीर देकर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गत 17 जनवरी की देर शाम गांव के ही दो सगे भाई घर में घुसकर बड़ी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। उसके शोर मचाने पर पहुंची और आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास करने लगी। आरोपियों ने दोनों पुत्रियों और मां को लाठी-डंडे मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन