फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fir against conflict in ghazipur

युवक को मारने-पीटने के मामले में केस दर्ज

Sat, 08 Feb 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
fir against conflict in ghazipur
कासिमाबाद। शुक्रवार की देर शाम कासिमाबाद चौक पर एक युवक की पिटाई और चक्काजाम करने के बाद दी गई तहरीर में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए एक सोने की चेन और 25 हजार नगद लूट के मामले में देर रात पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई से दूसरे पक्ष में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार की देर शाम बरेसर थाना क्षेत्र के सेमउर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह उर्फ झाबर का भतीजा रोशन सिंह अपने किसी घरेलू कार्य से कासिमाबाद चौक पर आया था। बताया जाता है कि रोशन अपनी बाइक पर बैठकर अपने साथियों से बात कर रहा था कि इसी बीच कुछ युवक आए और रोशन की पिटाई कर दी थी। इस विवाद की खबर जैसे ही प्रधान राजकुमार सिंह उर्फ झाबर को मिली तो अपने समर्थकों के साथ आए और कासिमाबाद चौक को जामकर मारपीट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के समझाने पर आधा घंटा बाद जाम समाप्त हुआ था। रोशन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आफताब आलम, सलमान, राहुल सिंह, अजीत कुमार एवं रविशंकर यादव के खिलाफ मारपीट के साथ ही एक सोने की चेन और 25000 लूट लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली। इससे आरोपित पक्ष में हड़कंप मच गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed