फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Financial constraints will not hinder the development of 43 villages.

Ghazipur News: 43 गांवों के विकास में रोड़ा नहीं बनेगी वित्तीय अड़चन

Sat, 20 Dec 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Financial constraints will not hinder the development of 43 villages.
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को रफ्तार देने के लिए शासन स्तर से नई व्यवस्था लागू की गई है। अब बजट ग्राम प्रधान व एडीओ समाज कल्याण के संयुक्त खाते में आएगा। इससे विकास कार्यों को लेकर वित्तीय अड़चनें खत्म होंगी। इसके पहले बजट कार्यदायी संस्था सिडको को भेजी जाती थी। लेकिन, अब विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दे दी गई है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पहले चरण में 43 गांवों का चयन किया गया है। चयनित इन गांवों की तस्वीर को बदला जाएगा। यहां बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इससे इन गांवों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन

साथ ही विकासपरक अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इस कारण इन गांवों की आबादी का जीवन स्तर सुधरेगा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत उन गांवों का चयन किया जाता है, जहां 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित आबादी होती है। योजना का मुख्य मकसद अनुसूचित जाति के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed