फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight in orchestra During Tilak ceremony in ghazipur young man beaten to death for rewarding singer

Ghazipur News: तिलक समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा में बवाल, कलाकार को इनाम देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 20 May 2022 11:55 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 11:55 AM IST
सार

गाजीपुर के सादात क्षेत्र के बरवांखुर्द गांव में गुरुवार देर रात आर्केस्ट्रा में गाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Fight in orchestra During Tilak ceremony in ghazipur young man beaten to death for rewarding singer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजीपुर जिले में बरवांखुर्द गांव में गुरुवार रात तिलक समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा में भारी बवाल हो गया। आर्केस्ट्रा कलाकार को इनाम देने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं एक युवक इस मारपीट में घायल हो गया। घटना से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिव्यांग सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


सादात थाना क्षेत्र के  बौरवाखुर्द गांव में देर शाम शिवमूरत राजभर के पुत्र का तिलक समारोह था। मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा के कलाकार गाना गा रहे थे। तभी गाने की फरमाइश और कलाकार को इनाम देने को लेकर बौरवाकला निवासी युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन

हॉकी, डंडा और रॉड से हमला

इसके कुछ घंटे बाद बौरवाकला गांव के भारी संख्या में लोग हॉकी, डंडा और रॉड लेकर पहुंच गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें निमंत्रण में आए शादियाबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी अनिल यादव सोनू  (35 ) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह होने से पहले बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं

दो गांव के विवाद की जानकारी होते ही एएसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भारी संख्या में फोर्स के साथ बौरवाखुर्द गांव पहुंचे। तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस बौरवाकला गांव के करीब दस लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।

मामले में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में दिव्यांग सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed