फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight between two parties over land dispute, 12 injured

Ghazipur News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल

Thu, 14 Mar 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over land dispute, 12 injured
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। वहीं हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलकान रही। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। रसूलपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर सुबह करीब दस बजे कहासुनी होने लगी। एक पक्ष के शिवबदन चौहान के द्वारा दूसरे पक्ष के सूख्खू चौहान के बनाए गए झोपड़ी को उखाड़कर फेंक दिया गया। इसका विरोध करने पर सूख्खू चौहान के साथ मारपीट करने लगे। देखते ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन

मारपीट की घटना में एक पक्ष के रमेश चौहान, अजय चौहान, परमी देवी, शांति देवी, अरुण कुमार, शिवबदन, राकेश चौहान, श्वेता चौहान और जबकि दूसरे पक्ष से सूख्खू चौहान, सोनू, मंसा और देवंती देवी घायल हो गई। इधर गोली चलने की सूचना पर पुलिस हलकान रही, लेकिन भुड़कुड़ा सीओ बलराम कुमार मौके पर पहुंचे तो गोली चलने की सूचना छानबीन के दौरान गलत निकली। पुलिस ने मारपीट में घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed