फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fifty boxes of English liquor worth five lakh rupees recovered, two smugglers arrested

Ghazipur News: पांच लाख रुपये की पचास पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
Fifty boxes of English liquor worth five lakh rupees recovered, two smugglers arrested
गाजीपुर। राजस्थान के रेवाड़ी से लाकर जनपद के रास्ते बिहार प्रांत में शराब की खेप पहुंचाने वाले दो तस्करों को बरेसर पुलिस ने थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार की देर शाम मलिकपुरा गांव के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पांच लाख रुपये की 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक चार पहिया वाहन, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस और सर्विलांस टीम को मिली इस सफलता पर एसपी ओमवीर सिंह ने 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध शराब लादकर कासिमाबाद की तरफ से सर्विस रोड (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे) पकड़कर आ रहे हैं, जो बिहार की तरफ जाएंगे। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने जब वाहन को रोका तो तस्कर कार को रोककर दरवाजा खोलकर भागना चाहे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास बरेसर सर्विस रोड मलिकपुरा से धर दबोचा। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम प्रमोद कुमार निवासी मोरहना थाना गभाना जिला अलीगढ़ और आलोक यादव निवासी पकड़ी जनपद बलिया बताया। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये के अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed