फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fifth batch of MBBS started in Medical College

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ एमबीबीएस का पांचवां बैच

Mon, 29 Sep 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fifth batch of MBBS started in Medical College
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमबीबीएस के 100 सीटों पर छात्र- छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। इसके साथ ही पांचवां बैच शुरू हो चुका है। जबकि पहले बैच के एमबीबीएस के छात्र परीक्षा देने के बाद एक वर्ष का इंटर्नशिप करेंगे। वहीं नए वर्ष में 100 नए डॉक्टर अस्पताल को मिल जाएंगे। इधर अक्तूबर माह में पैरामेडिकल छात्रों की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी, इसके भी तीन विधाओं में छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मरीजों को निरोग व उनकी उपचार करने के लिए एमबीबीएस के छात्र महर्षि विश्वामित्र के गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2021 में संचालित इस मेडिकल कॉलेज के 100 सीटों पर एमबीबीएस के छात्र- छात्राओं ने दाखिला लिया था। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि यहां चिकित्सा की शिक्षा ग्रहण कर रहे पहले बैच के एमबीबीएस छात्र- छात्राएं परीक्षा देने के बाद अस्पतालों में रहकर एक वर्ष तक इटर्नशिप करेंगी। इसके बाद 100 नए डॉक्टर मिलेंगे, जो मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार करेंगे। चिकित्सा शिक्षा के इस मंदिर में पांचवां बैच भी आ गया है, इसके आने से अब एमबीबीएस के छात्र- छात्राओं की संख्या 500 हो गई है। यहीं नहीं यहां पैरामेडिकल के तीन विधा ओटी, लैब और एक्स-रे टेक्नीशियन के दूसरे बैच का शुभारंभ अक्टूबर माह से हो जाएगा। यहीं नहीं नर्सिंग की भी पढ़ाई जल्द ही शुरू हो जाएगी। ऐसे में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र कॉलेज लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed