फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fewer shops open, chahal initiative for a while

लाक डाउन-3:कम ही दुकानें खुली, कुछ देर रही चहल पहल

Wed, 06 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fewer shops open, chahal initiative for a while
गाजीपुर। बुधवार को शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में कहीं चहल पहल रही तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा। शहर में सुबह करीब पचास फीसदी दुकानें खुलीं जहां पर लोगों की भीड़ बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह अधिकतर दुकानें खुलीं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। पुलिस ने भी कई जगह सख्ती की जिससे दोपहर में सन्नाटा पसर गया। जिले भर के चट्टी, चौराहों पर एक बार फिर सक्रियता दिखी।
विज्ञापन

लाकडाउन -3 के मद्देनजर जिले को ऑरेंज जोन में रखा गया है और नियम के मुताबिक कुछ दुकानों को खोलने की छूट भी दी गई है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने के कारण अधिकारी दुकानों को जल्द ही बंद करा दे रहे हैं। बाजारों में अधिक देर तक लोगों को नहीं रहने दिया जा रहा है। बैंकों और राशन की दुकानों पर भी पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में पड़ने वाले बिहार बार्डर की चारों सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां दो हॉटस्पॉट हैं जहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। आसपास के बाजार कुछ देर के लिए तो खुले लेकिन बाद में व्यापारियों ने स्वत: ही बंद कर दिया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार पुलिस सड़क पर बेवजह घूमने वालों से सख्ती से पेश आई। सुबह करीब तीन घंटे तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। शाम को भी छिटपुट दुकानें खुली देखी गई। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सुबह पातालगंगा चट्टी पर सब्जी बाजार को लेकर थोड़ी चहल-पहल होने लगी है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार बंद ही रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में सब्जी, किराना आदि कुछ दुकानें तो खुली लेकिन ग्राहकों की संख्या कम ही रही। दोपहर बाद सन्नाटा छा गया। इसी प्रकार खानपुर, जमानिया, नंदगंज, बहरियाबाद, सेवराई, कासिमाबाद, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में भी यही स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed