{"_id":"694700e89ecf2412300ca51e","slug":"festive-splendor-christmas-trees-selling-for-rs-80-to-rs-325-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-144188-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार की धूम : 80 से 325 रुपये तक बिक रहे क्रिसमस ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार की धूम : 80 से 325 रुपये तक बिक रहे क्रिसमस ट्री
शहर के महुआबाग में क्रिसमस को लेकर सजा दुकान। संवाद
Link Copied
गाजीपुर। क्रिसमस की तैयारियों में मसीही समाज जुटा हुआ है। बाजार में क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान और ढेर सारे बिक रहे हैं। सेंटा क्लॉज की ड्रेस और मुखौटों की दुकानें भी सज गई हैं। क्रिसमस ट्री 80 से 325 रुपये तक में बिक रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 से 20 रुपये तक दाम बढ़े हैं। बाजार में सेंटा क्लॉज के कॉस्ट्यूम, मुखौटा और ड्रेस की सबसे ज्यादा मांग है। मसीह समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार को मसीह समाज के लोग पूरी भव्यता से मनाते हैं। त्योहार के नजदीक आने पर घरों में रंगाई-पुताई का सिलसिला शुरू हो गया है। घर को सजाने के लिए खरीदारी भी चल रही है। दुकानों पर क्रिसमस को लेकर तमाम तरह का सामान आ गया है। विभिन्न तरह के ट्री आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। एक फुट से लेकर सात फुट तक का क्रिसमस ट्री भी बाजार में है, जो लोग अपने घर की सजावट के लिए खरीद रहे हैं। नगर के महुआबाग में क्रिसमस सामान के विक्रेता मुकुल सरावगी व ऋषभ जैन ने बताया कि क्रिसमस के सामान के दाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 से 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।