फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Feed on account of six thousand parents

छह हजार अभिभावकों के खाते हुए फीड

Thu, 07 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Feed on account of six thousand parents
सुहवल। ब्लॉक के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के ड्रेस, स्वेटर, जूता, मोजा एवं स्कूल बैग की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी तेज हो गई है। अभी तक करीब छह हजार खाते फीड किए जा सके हैं। माह के दूसरे सप्ताह तक इस प्रक्रिया को हर हाल में पूरा कर लेने की विभाग को उम्मीद है।
विज्ञापन

रेवतीपुर ब्लॉक के अंतर्गत कुल 104 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 23 कंपोजिट, 18 जूनियर तथा 63 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब साढे़ पंद्रह हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभी तक बच्चों को ड्रेस, स्वेटर, जूता, मोजा उपलब्ध कराया जाता था। इस बार शासन ने बच्चों के अभिभावकों के खाते में इसके लिए निर्धारित धनराशि भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए अभिभावकों के खाते फीड किए जा रहे हैं। अभी तक लगभग छह हजार के खाते फीड किए जा चुके हैं। विभाग को शेष को भी जल्द पूरा कर लेने की उम्मीद है। इस संबंध में रेवतीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि खातों को अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। सर्वर में तकनीकी समस्या आने से अपडेट करने की प्रक्रिया में परेशानी आ रही है। उम्मीद है कि खातों को बहुत जल्द अपडेट और वेरिफाई करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित धनराशि को खातों में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed