फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father went to get petrol, teenager dies after getting stuck in rotavator in the field

Ghazipur News: पिता गए पेट्रोल लेने, खेत में रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत

Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Father went to get petrol, teenager dies after getting stuck in rotavator in the field
गाजीपुर। बीते दिन दिनों में रोटावेटर में फंसने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार की शाम भांवरकोल में रोटावेटर में फंसकर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पहले साोमवार काो नाेनहरा के क्यामपुर में एक किसान की भी मौत रोटावेटर की चपेट में आने से हो चुकी है। भांवरकोल गांव निवासी शिव बहादुर यादव शाम को ब्लाॅक के पीछे खेत की जोताई रोटावेटर से कर रहे थे। कुछ देर बाद वह ट्रैक्टर खेत में ही छोड़कर तेल लाने के लिए पेट्रोल पंप पर चले गए । इधर उनका पुत्र अंकित यादव (17) खेत में पहुंचा और ट्रैक्टर चलाकर खेत की जोताई करने लगा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर खेत में गिर पड़ा। रोटावेटर की चपेट में आ गया। आसपास के लोग जब तक खेत में पहंुचे उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने बताया कि किशोर की खेत की जोताई करते समय गिरने से रोटावेटर की चपेट आकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसके पहले नोनहरा थाना क्षेत्र के क्यामपुर गांव में बीते सोमवार की सुबह मन्ना राजभर (55) खेत में गेहूं की बोआई के लिए रोटावेटर से जोताई करा रहे थे। वह ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। अचानक उनका गमछा रोटावेटर में फंस गया और वह गिर गए। रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में किसान का शरीर कई हिस्सों में कट गया था। जब-तक आसपास के खेतों काम कर रहे लोग घटना स्थल पर पहुंचते किसान की मौत हो गई थी। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसान का शव बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed